मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026राशिफलगेम ज़ोनवीडियो

खेती-किसानी

खेती-किसानी की ताज़ा खबरें

21 खबरें

खेती-किसानी

धान फसल में रोग एवं कीट व्याधि प्रबंधन पर समसामयिकी सलाह

वर्तमान समय में जिले में धान की फसल में कीट व्याधि से बचाव के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जायसवाल एवं डॉ. रणविजय प्रताप सिंह द्वारा लक्षण अनुसार किसानों को प्रबंधन की सलाह दी गई है। जारी सलाह में बताया गया है कि धान में पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट का प्रकोप हो रहा है।

पन्ना

खेती-किसानी

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 10 अक्टूबर तक

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर जारी है। जिले में अब तक 3355 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।

सतना

खेती-किसानी

कृषि यंत्र अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

मंडला

खेती-किसानी

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर तक

"ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल" पर विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक 24 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खंडवा

सफलता की कहानी

मल्चिंग और ड्रिप तकनीक ने बदली राहुल की तकदीर, मिर्च की खेती से आय हुई दोगुनी

आधुनिक कृषि तकनीक और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर नीमच विकासखंड के ग्राम विशन्या निवासी युवा किसान श्री राहुल पिता श्री ओमप्रकाश राठौर ने अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाया है। मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाने के बाद उनकी वार्षिक आय लगभग दोगुनी हो गई है।

नीमच

वित्त

प्रशिक्षण के समापन पर वितरित किए प्रमाण पत्र

भारतीय स्टेट बैंक के बायपास रोड पुराना पन्ना स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय ट्रेवल एण्ड टूर गाईड और 31 दिवसीय वुमन गारमेन्ट्स प्रशिक्षण के समापन एवं कुल 62 प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

पन्ना

राजस्व

ग्राम बनहरी टपरियन में संवाद कर सुनीं समस्याएं सहमति पत्र देने एवं संयुक्त बैंक खाता खुलवाने की अपील

मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त मुआवजा राशि साढ़े 7 लाख रूपए के वितरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर तीव्र गति से कार्य संचालित है। इस क्रम में एसडीएम अजयगढ़ आलोक मार्को ने शुक्रवार को ग्राम बनहरी टपरियन पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

पन्ना

खेती-किसानी

सेवा संकल्प अभियान सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार

जिले के 11 नगरीय निकायों में मेगा सेवा सेतु शिविरों का आयोजन 4 अक्टूबर को | मौके पर समस्या निराकरण तथा योजनाओं का लाभ मिलेगा

मंदसौर

खेती-किसानी

10 अक्टूबर तक होगा धान, ज्वार एवं बाजरा उपज विक्रय के लिए पंजीयन एग्रीस्टेक आईडी के बगैर नहीं होंगे किसान पंजीयन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गत 15 सितम्बर से धान, ज्वार एवं बाजरा उपज विक्रय का पंजीयन कार्य शुरू है।

पन्ना

खेती-किसानी

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ’’स्वच्छता पखवाड़ा’’ अभियान चलाया जा रहा

कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टुबर 2026 तक प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.के. बड़ोदिया के मार्गदर्षन में ’’स्वच्छता पखवाड़ा’’ अभियान चलाया जा रहा है।

बड़वानी

खबर शेयर करें

WhatsApp पर भेजें ↗