मध्य प्रदेश शासन की प्रतिभाशाली विद्यार्थी स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय मंदसौर में जिला स्तरीय ई. स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार थी
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान म.प्र. द्वारा व्यावहारिक ज्योर्तिविज्ञान में एक वर्षीय पत्रोपाधि (डिप्लोमा) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। जिसके अंतर्गत कक्षा 12 वी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार सीहोर जिले के विकासखण्डों में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के 2 पदों तथा सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक, ई.एण्ड.आर.) के 2 पदों की पूर्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन अपर कलेक्टर एवं नामित अध्यक्ष मधुवंतराव धुर्वे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत के साथ हुआ।
सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिलेभर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छता गतिविधियां, स्वच्छता शपथ, श्रमदान, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, नशा मुक्ति, सद्भावना शिविर एवं सहभोज सहित अनेक कार्यक्रम हुए।