दूरसंचार विभाग के उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए, लखनऊ कार्यालय में हिन्दी कार्यशाला और हिन्दी पखवाड़ा-2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 29 सितंबर 2026 को जी.पी.ओ. कार्यालय, लखनऊ में श्री मनीष कुमार, अपर महानिदेशक की अध्यक्षता में किया गया।
गुना प्रधान डाकघर के जीर्णोद्धार का उद्घाटन 17 सितंबर, 2026 को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा किया गया। यह उद्घाटन डाक अवसंरचना के आधुनिकीकरण और अधिक नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में आयोजित विज्ञान शिखर सम्मेलन के दौरान वार्षिक सत्रों (आभासी माध्यम) का आयोजन करती आ रही है।
राजस्थान के दूर-दराज और वंचित क्षेत्रों में एक नई, वैज्ञानिक आंकड़ों पर आधारित तथा समुदाय- संचालित पहल से टीबी की पहचान और निरंयत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत खनन एवं धातु क्षेत्र में प्रौद्योगिकी आधारित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ चाहता है और उसे संसाधन आधारित लाभ से…
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने आज नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर मुख्यालय में एक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सीएसआईआर-केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएलआरआई), चेन्नई और सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई), नई दिल्ली…