मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के तृतीय गुरु, सेवा, समानता और परोपकार की महान परंपरा के संवाहक गुरु श्री अमरदास जी महाराज के ज्योति-जोत दिवस पर सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मानव सेवा, सामाजिक समरसता और सद्भाव का अनुपम संदेश देता उनका जीवन हमें सदैव सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु श्री अमरदास जी महाराज के ज्योति-जोत दिवस पर किया नमन
चिंगारी न्यूज़ डेस्क · भोपाल · 26 सितंबर 2026 · 1 मिनट


