सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख घटक सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत मंदसौर जिले में 4 अक्टूबर को 11 नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। सेवा सेतु अभियान के तहत मंदसौर, भानपुरा, गरोठ, पिपलियामंडी, सीतामऊ, नगर परिषद मल्हारगढ़, नारायणगढ़, सुवासरा, भैसोदा, शामगढ़, नगरी एवं दलोदा में शिविर आयोजित किये जा कर शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया गया।

इस दौरान शिविर आयोजित करने वाले नगरीय निकायों में साढ़े पांच हजार से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया शिविरों में 7141 आवेदन प्राप्त हुए इसके अलावा 190 व्यक्तियों के आवेदनों को निराकरण करने के लिए समय सीमा दी गई।

शासन की योजनाओं के लाभ प्रदान करने के साथ उनकी समस्याएं निराकृत की गई इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री दिव्‍यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, श्री मदन लाल राठौर, श्री महेश जूनवाल, श्री अरविंद सारस्वत, श्री विजय सुराणा, सुश्री रानू भावसार, श्री विनोद साहू, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार तथा बड़ी संख्या में आम जन नागरिक उपस्थित थे।

शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को अतिथियों के हाथों लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश सेवा का संकल्प लिया है उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है देश में लोग तरक्की कर रहे हैं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार लोगों को प्राप्त हो रहा है देश में 14 लाख आंगनबाडियां कार्य कर रही है जिनमें से 97 हजार मध्य प्रदेश में है आंगन वाड़ियों के माध्यम से बच्चे कुपोषण से मुक्त होकर स्वस्थ हो रहे हैं पोषण आहार का लाभ मिल रहा है।

शिक्षा स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं के विकास में तेजी से कार्य किया गया है देश के लोगों की औसत आयु में वृद्धि हुई है स्वच्छ भारत अभियान के कारण बीमारियों में कमी आई है चहुंऔर स्वच्छता के कारण लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। श्री गुप्ता ने आह्वान किया कि वृक्षारोपण अवश्य किया जाए प्रत्येक परिवार फलदार वृक्ष भी लगाए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम नया भारत बना रहे हैं।

पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन सेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है जिसका अंतर्गत कई प्रेरणादायक आयोजन तथा सकारात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है सेवा सेतु अभियान भी उक्त अभियान का एक प्रमुख घटक है जिसके अंतर्गत शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने अपने उद्बोधन में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत शिविर लगाए जा रहे हैं शासन की मंशा अनुसार शासन की योजनाओं से आमजन को लाभ प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित भी किया कि सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं उनकी समस्याओं को निराकृत करें।

इस दौरान शिविर में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया जिसमें लखन गोवर्धन लाल राठौर, आशा प्रकाश पंडित, अब्दुल माजिद अब्दुल रहीम, नीतू अनिल खरे, तुलसी बाई राजकुमार, लताबाई राजु, मीणा बाई रमेश खोखर, विनोद रमेश खोखर, राधाबाई मंजूलाल, कुलदीप प्रकाश भंडारी शामिल है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के जिन हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया उनमें संदीप, प्रवीण, पवन, नूरजहा बी, अलका कुंवर, अमजद, विनीता बैरागी शामिल है।

संबल योजना से भी विमला, गोपाल, आशाबाई,बबली बाई, जरीना, बबीता, जहांआरा, इमरान, कल्पना, जलील, शेरबानो, उस्मान खा, मोनिका, शाबाना बानो, मो इमरान, माया, चेतना, रेखा, पार्वती बाई, दिनेश परवीन बी, लताबाई, ज्योति, मोनिका, अन्नू, काशीराम, भागवती, कचरुमल, यशोदा, सलमा, पन्नालाल, कौशल्या, रेखा बाई,सुशीला देवी, निसार खान, घनश्याम, सीता, शिवलाल, त्रिलोक चंद्र, भेरूलाल, लक्ष्मण, गोवर्धन लाल, रजियाबी, बाबूलाल, कारी बाई, सावित्री, मोहनलाल जानकीबाई, शिवाकांत एवं गोपाल लाभान्वित किया गया हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी प्रदान किया गया उन हितग्राहियों में संगीता बाई, मनोहर पंवार, पुष्‍पा मकवाना, शाहजहांब बी, रामी बाई, रेखा व्‍यास, लीला बाई, रेखा बाई, सुरेखासोनी, मायाबाई शामिल है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सब्सिडी लाभ भी प्रदान किया गया। उन हितग्राहियों में पृथ्वीराज सिंह तथा लाली बाई रमेश कहार सम्मिलित है।