सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नमो सेवा एवं अनकही कहानी कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा जिले में 24 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके अंतर्गत मंदसौर में रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, घंटाघर चौराहा, मंडी परिसर पपिलियामंडी के गांधी चौक में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। विगत बुधवार को भी विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया था। जिनमे देर शाम को ग्राम भालोट में नुक्कड़ नाटक आयोजन हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नुक्कड़ नाटको के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़ी अनकही कहानियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है जिन्हें उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहना मिल रही है।
नुक्कड़ नाटकों के दौरान श्री विक्रम सिंह आंजना, श्री भेरूलाल सेन, श्री राम प्रसाद शर्मा, श्री मानसिंह आंजना, श्री जसवंत सिंह आंजना, श्री शांतिलाल गुर्जर, श्री हरि बल्लभ शर्मा, श्री दशरथ सिंह आंजना, श्री रामलाल चौहान, श्री भवन लाल चौहान, श्री भेरूलाल चौहान, श्री राधे श्याम सूर्यवंशी, श्री प्रकाश सेन, श्री मंगल प्रजापत, श्री मुकेश प्रजापत, श्री भगतराम प्रजापत, श्री अंबालाल सूर्यवंशी, श्री रमेश सूर्यवंशी, श्री भेरूलाल परिहार, श्री विजय सिंह आंजना आदि उपस्थित थे।





