प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर वाराणसी जल जन एवं सेवा संकल्प यात्राओं का मंदसौर जिले में 1 अक्टूबर को प्रवेश करने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया यात्रा क्रमांक 1 तथा यात्रा क्रमांक 8 द्वारा जिले के सीतामऊ क्षेत्र के रुणीजा तथा मेंरिया खेड़ी से जिले में प्रवेश किया गया। इस अवसर पर यात्रा पर आम जन द्वारा पुष्प वर्षा की गई, ढोल ढमाको तथा आतिशबाजी के साथ धूमधाम से यात्रा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित थे।
यात्रा क्रमांक 1 के जिले में रुणीजा में प्रवेश पर स्वागत अभिनंदन के साथ ही यात्रा के साथ आए यात्रियों का मालवी परंपरा के अनुसार साफा बांधकर सम्मान किया गया। दुपट्टा तथा श्री प्राचीन द्वारकाधीश धाम की तस्वीर भेंट की गई। इस दौरान यात्रियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस प्रवेश अवसर पर रुणीजा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक श्री राधे श्याम पाटीदार द्वारा अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन किया गया। यात्रा के साथ आए श्री प्रेम द्वारा संबोधित करते हुए यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। रुणीजा के पश्चात सेवा संकल्प यात्रा का आगे घसई में भी भव्य स्वागत किया गया। यहां से सेवा संकल्प यात्रा द्वारा अपने निर्धारित पथ पर सुवासरा की और आगे प्रस्थान किया गया।




