उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वार्ध के अंतर्गत मंदसौर जिले के चार विकासखंडों की ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 29 सितंबर 2026 को मतदान होगा।
उक्त परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह ने मतदाताओं को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को संबंधित ग्राम पंचायतो में निवास करने वाले शासकीय, अर्धशासकीय एवं निगमों के कर्मचारियों, अधिकारियों को एकदिवसीय सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जिन ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए मतदान होना है उनमें जनपद मंदसौर की ग्राम पंचायत कटक्या, जनपद पंचायत सीतामऊ की ग्राम पंचायत माऊ खेड़ा, जनपद पंचायत भानपुरा की ग्राम पंचायत कैलाशपुरा तथा जनपद पंचायत गरोठ की ग्राम पंचायत देवरी सम्मिलित है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निजी या सार्वजनिक कार्यरत प्रत्येक कामगार को 29 सितंबर 2026 मंगलवार को सवेतनिक अवकाश दिए जाने हेतु कारखाना, व्यापारियों, प्रतिष्ठान, संस्थान, स्वामियों को आदेशित किया गया है।



