जिले के पिपलिया मंडी का बालक दिव्यांशु पंवार पोषण पुनर्वास केंद्र की मदद से अब स्वस्थ हो गया है।

पिपलिया मंडी के वार्ड क्रमांक 4 के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा नायक के द्वारा वजन सर्वे अभियान के दौरान बालक दिव्यांशु का वजन का पाया गया था। जो कुपोषण की श्रेणी में आ रहा था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बालक दिव्यांशु के घर पहुंच कर परिजनों को समझाइश दी गई।

समझाने पर बालक के परिजनों ने बालक को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया मल्हारगढ़ में पोषण पुनर्वास में बालक 14 दिनों के लिए भर्ती हुआ वहां चिकित्सक की देखरेख में उसे विशेष पौष्टिक आहार दिया गया तथा माता को स्थानीय स्तर पर मिलने वाले अनाज से पौष्टिक आहार बनाने की ट्रेनिंग दी गई।

पोषण पुनर्वास से लौट के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित ग्रह भेंट करके नियमित फलों लिया गया और मात्र तीन माह में ही निरंतर निगरानी तथा सही खुराक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं परिवार के नियमित देखने से बालक दिव्यांशु का वजन 10 किलो 400 ग्राम से बढ़कर 12 किलो 300 ग्राम हो गया।

जिले की बेहतर आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए बालक दिव्यांशु के परिजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।