भारतीय स्टेट बैंक के बायपास रोड पुराना पन्ना स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय ट्रेवल एण्ड टूर गाईड और 31 दिवसीय वुमन गारमेन्ट्स प्रशिक्षण के समापन एवं कुल 62 प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक अरविन्द कुमार गुप्ता सहित रामकृपाल गुप्ता, राजीव कुमार रजक, जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपनी क्षमता अनुसार स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैंक द्वारा पूंजी ऋण प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया।आरसेटी के आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुकजन अपना पंजीयन करवा सकते हैं। संस्थान में पुरूष एवं महिलाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण, 11 दिवसीय मशरूम खेती प्रशिक्षण तथा 10-10 दिवसीय फूलों की खेती एवं स्क्रीन प्रिंटिंग का प्रशिक्षण शामिल है।

ट्रेनिंग के लिए सीमित सीट उपलब्ध है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण में प्रवेश मिलेगा।