मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त मुआवजा राशि साढ़े 7 लाख रूपए के वितरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर तीव्र गति से कार्य संचालित है। इस क्रम में एसडीएम अजयगढ़ आलोक मार्को ने शुक्रवार को ग्राम बनहरी टपरियन पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अतिरिक्त मुआवजा राशि के त्वरित भुगतान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर अविलंब सहमति पत्र प्रस्तुत करने और संयुक्त बैंक खाता खुलवाने की अपील की। जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्राम में ही शपथ पत्र बनवाने के लिए ही वेंडर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।