“मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले का छठवाँ जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 18 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से सुपावली स्थित स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से सुपावली सहित ग्राम पंचायत राई, रतवई, गोबई, सुनारपुरामाफी, रसीदपुर व बिल्हेटी सहित क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारी इन ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद, उद्योग एवं इन्फ्लुएंसर संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित हो रहा है।
शिक्षा
“मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान”
समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ संवाद कार्यक्रम भी होंगे
चिंगारी न्यूज़ डेस्क · ग्वालियर · 17 सितंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले का छठवाँ जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 18 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से सुपावली स्थित स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा।
- शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारी इन ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
- जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद, उद्योग एवं इन्फ्लुएंसर संवाद आयोजित किए जाएंगे।
