मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला सीधी के मार्गदर्शन में विकासखंड मझौली के ग्राम पांड में महिला किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में महिला किसानों को आगामी रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों के लिए उन्नत किस्म के बीजों के चयन एवं उपयोग की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान महिला किसानों को जैविक कीटनाशकों के प्रयोग, उनके महत्व तथा फसलों को कीटों से बचाने के प्राकृतिक उपायों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। किसानों को कृषि में वैज्ञानिक एवं जैविक पद्धतियों को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम गुलाब सागर संकुल स्तरीय संगठन के अंतर्गत आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में शारदा केवट, सुमन गिरी, सुनीता विश्वकर्मा, साधना साकेत, सीटू साकेत एवं शशिकला सहित महिला किसान उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संयोजन विकासखंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक संजीव सिंह द्वारा किया गया। पाठशाला के माध्यम से महिला किसानों को रबी फसल की तैयारी, उन्नत बीजों के चयन तथा जैविक कीट प्रबंधन की उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
