सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 932 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिहावल, रामपुर नैकिन एवं मझौली परियोजना क्षेत्रों में हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के लिए पोषण के महत्व तथा संतुलित आहार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली गई। हितग्राहियों के अनुभवों एवं सफलता की कहानियों को वीडियो क्लिप के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को आमजन तक पहुंचाया जा सके।
‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए जनभागीदारी का प्रभावी मंच बनाया गया।



