सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सीधी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय एवं जिला प्रशासन सीधी के संयुक्त आयोजन में इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी के कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता, जनहित और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का संदेश दिया।

अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय सीधी, उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने सशक्त अभिनय, संवाद और सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि समाज और राष्ट्र के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। सांस्कृतिक माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक दायित्व, संवेदनशीलता और जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी प्रयास किया गया।

कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेंद्र सिंह परिहार, देव कुमार सिंह चौहान, जगदम्बा सोनी, पूनम सोनी, लाल चंद गुप्ता, पंकज पाण्डेय, कंचन केशरी सहित गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन बीआरसीसी डॉ. राजेश कुमार पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में इन्द्रवती नाट्य समिति के कलाकार प्रजीत कुमार साकेत, देवेंद्र तिवारी, स्वागत पटेल, वतन द्विवेदी, अवनी मिश्रा, शिवम द्विवेदी, सजल मिश्रा, शुभ परिहार, पिहू पाण्डेय एवं प्रियांशु मिश्रा ने अभिनय एवं सामूहिक प्रस्तुति दी।

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के संदेश को विद्यार्थियों एवं आमजन तक पहुंचाते हुए सांस्कृतिक चेतना के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।