मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत संशोधित कार्यक्रम अनुसार मंदसौर जिले के तीर्थ यात्री आगामी 31 अक्टूबर को अयोध्या काशी वाराणसी के लिए विशेष ट्रेन से रवाना होंगे। संशोधित यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत जिले के तीर्थ यात्री 31 अक्टूबर को रवाना होकर 5 नवंबर को वापस आएंगे।

जिले के वरिष्ठ नागरिक उपरोक्त अयोध्या काशी वाराणसी तीर्थ यात्रा में शामिल होने हेतु आगामी 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।