जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के उदेश्य से विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा जिले में विकाखण्ड स्तर पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सौर उर्जा अपनाकर बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने तथा शासन द्वारा प्रदत्त 78 हजार रूपये तक अनुदान एवं ऋण सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
योजना का लाभ अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुँचाने हेतु शिविरों का आयोजन 28 सितंबर को गरोठ तथा मल्हारगढ़ में, 29 सितंबर को भानपुरा में, 30 सितंबर सीतामऊ में, 5 अक्टूबर को मंदसौर तथा चन्द्रपुरा में, 6 अक्टूबर सुवासरा तथा शामगढ़ में एवं 7 अक्टूबर को पिपल्यिामण्डी में किया जावेगा।
अधिक जानकारी एवं योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी मंदसौर के समस्त संभागीय कार्यालय, वितरण केन्द्र कार्यालय एवं जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी जिला मंदसौर से संपर्क किया जा सकता है।



