प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 26 सितंबर को मंदसौर जिले के भ्रमण पर रहेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुश्री भूरिया 26 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे जिले की लखमा खेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सम्मिलित होगी। इस दौरान पौधारोपण हितग्राहियों से चर्चा तथा पुरस्कार वितरण होगा। इसी दिन 11:50 बजे सर्किट हाउस मंदसौर आगमन होगा। मंदसौर में दोपहर 12:15 बजे उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान तथा राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे मंदसौर शहर के आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा अंतर्गत बच्चों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कैंप में शामिल होंगी।दोपहर 3:00 बजे पार्टी बैठक में सम्मिलित होकर मंदसौर से ही शाम 6:00 बजे झाबुआ के लिए प्रस्थान कर जाएगी।