मझगांय ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। योजना के तहत मझगांय बांध पर निर्मित 24.70 एमएलडी क्षमता के इंटेक वेल से पेयजल लिया जाना प्रस्तावित है। इंटेक वेल से जल शोधन संयंत्र तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी सफलतापूर्वक पहुंच गया है। योजना के अंतर्गत ग्राम बाराकगरेकी में 20.90 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया गया है।
इंटेक वेल से जल शोधन संयंत्र तक पानी पहुंचना योजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मझगांय ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से जिला पन्ना के विकासखंड अजयगढ़ के 131 ग्रामों में लगभग 36,273 परिवारों को पेयजल आपूर्ति का लाभ दिया जाना प्रस्तावित है।
योजना के पूर्ण होने पर ग्रामीण परिवारों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जल निगम महाप्रबंधक चित्रांशु एवं जल निगम की टीम उपस्थित रही। अधिकारियों एवं टीम की मौजूदगी में इंटेक वेल से जल शोधन संयंत्र तक पानी पहुंचने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह योजना अजयगढ़ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। योजना के क्रियान्वयन से 131 गांवों के ग्रामीण परिवारों सहित कुल 36,273 परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

