दूरसंचार विभाग के उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए, लखनऊ कार्यालय में हिन्दी कार्यशाला और हिन्दी पखवाड़ा-2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 29 सितंबर 2026 को जी.पी.ओ. कार्यालय, लखनऊ में श्री मनीष कुमार, अपर महानिदेशक की अध्यक्षता में किया गया। हिन्दी कार्यशाला, डॉ. श्रीमती अमिता दुबे, प्रधान संपादक, हिन्दी संस्थान द्वारा “कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग” विषय पर की गई। उन्होंने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के व्यावहारिक प्रयोग से संबंधित उपयोगी जानकारी साझा की।
2. अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री मनीष कुमार, अपर महानिदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग करने तथा आम दिनचर्या में हिन्दी को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने नई पीढ़ी को हिन्दी भाषा से जोड़ने और उनमें हिन्दी के प्रति लगाव उत्पन्न करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
3. हिन्दी पखवाड़े के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, सुलेख, श्रुतलेखन, अनुवाद एवं कविता पाठन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
4. समारोह के अंत में हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं:
हिन्दी निबंध प्रतियोगिता: श्री शाश्वत श्रीवास्तव
हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: श्री चन्दन कुमार
हिन्दी कविता पाठन प्रतियोगिता: श्री शाश्वत श्रीवास्तव
हिन्दी anuvaad प्रतियोगिता: श्री चन्दन कुमार
हिन्दी श्रुतलेखन प्रतियोगिता: सुश्री शिवानी वर्मा
हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता: श्री विकास शर्मा
5. हिन्दी पखवाड़ा-2026 के आयोजन ने कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह तथा प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।







