अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्या छात्रावास बुढ़ार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुद्रिका सिंह ने छात्राओं से प्रेरणादायी संवाद किया और उनके साथ खेलकूद गतिविधियों में शामिल होकर उन्हें आनंदित किया। उन्होंने छात्रावास में भोजन एवं नाश्ता, पेयजल व्यवस्था, खेलकूद की सुविधाएं, खाद्यान्न सामग्री के भण्डारण तथा स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने तथा छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
