पी.एम.श्री शा.बालक उ.मा.वि.क्रमांक-2, बड़वानी में मंगलवार को हिंदी दिवस पखवाड़े का समापन मुख्य वक्ता सुनील पंड्या, रामसागर मिश्रा, प्रीतमराज बड़ोले के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नही हैं बल्कि यह हमारी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की पहचान है और राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधने का कार्य करती हैं। उन्होनें हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए, इसका अधिकाधिक उपयोग करने हेतु संकल्प भी दिलाया / अतिथियों ने हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुष्पहार पहनाकर व प्रमाण-पत्र देकर पुरूस्कृत किया। अंत में सभी अतिथियों को सॉल-श्रीफल देकर आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।