विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और उनमें नकारात्मकता के भाव को कम करने के उद्देश्य को लेकर पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 बड़वानी में उमंग दिवस का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया कार्यक्रम में पुलिस विभाग से विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित रहे जिनमें उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव पाक्सो एक्ट एवं जेएनजे एक्ट और वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में सुश्री निलेश्वरी डावर (डीएसपी), रजनी भार्गव, रितेश खत्री एवं प्राचार्य और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

