मध्यप्रदेश शासन की रोजगारन्मुखी योजनान्तर्गत कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से ग्राम पंचायत धनोरा में, 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से ग्राम पंचायत धावड़ी में तथा 01 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से ग्राम पंचायत चाचरियापाटी में युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस सेंधवा जिला बड़वानी द्वारा लाईफ मित्र के 40 पद एवं डेवलपमेंट मैनेज के 05 पदो पर, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर द्वारा केन्द्र मैनेजर के 15 पद, प्रतिभा सिन्टेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर जिला धार द्वारा टेªेनी आपरेटर के 90 पदो पर महिला एवं पुरूषो की भर्ती की जावेगी।